नशे के खिलाफ हिन्दू कॉलेज के युवाओं ने भरी हुंकार
नशामुक्त समाज का संदेश लेकर निकाली जागरूकता रैली
रोहतक, गिरीश सैनी। लाल नाथ हिन्दू कॉलेज के एंटी ड्रग अवेयरनेस सेल द्वारा सेवा मेरा योगदान–सेवा संकल्प अभियान के तहत नशा मुक्ति जागरूकता रैली और भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार तनेजा के मार्गदर्शन में हुए कार्यक्रम का समन्वय सेल की संयोजिका डॉ. रजनी कुमारी और सह-संयोजिका डॉ. सुमित कुमारी दहिया ने किया।
भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने नशे के दुष्प्रभाव और इससे बचाव पर विचार रखे। निर्णायक मंडल में डॉ. सुमित कुमारी दहिया और डॉ. ज्योति शामिल रही। अनिष्का व मुस्कान ने प्रथम, मनीषा व निकिता ने द्वितीय तथा जहान ने तृतीय स्थान हासिल किया। मोहिनी और गगन को सांत्वना पुरस्कार मिला।
इसके बाद कॉलेज परिसर से जागरूकता रैली निकाली गई। विद्यार्थियों और एनएसएस स्वयंसेवकों ने नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो और नशा मुक्त युवा–सशक्त भारत जैसे नारों के जरिए नशे से दूर रहने का संदेश दिया।
प्राचार्य डॉ. तनेजा ने युवाओं को राष्ट्र की शक्ति बताते हुए नशे से दूर रहने और दूसरों को भी जागरूक करने का आह्वान किया। अंत में विद्यार्थियों ने नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया।

Girish Saini 

