एमडीयू जोनल यूथ फेस्टिवल में हिंदू कॉलेज का जलवा, 12 उपलब्धियां हासिल
तीन प्रतियोगिताओं में पाया प्रथम स्थान, लक्ष्य नारंग बने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता
रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू के जोनल यूथ फेस्टिवल-2026 में लाल नाथ हिंदू कॉलेज के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 12 उपलब्धियां हासिल की। एआईजेएचएम कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक, साहित्यिक और ललित कला विधाओं में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
कॉलेज ने हरियाणवी स्किट, फोटोग्राफी, एकांकी नाटक और अंग्रेजी वाद-विवाद में प्रथम स्थान हासिल किया। एकांकी में उत्कृष्ट अभिनय के लिए लक्ष्य नारंग को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता चुना गया। इसके अलावा माइम और संस्कृत श्लोकोच्चारण में द्वितीय, जबकि समूह नृत्य, रंगोली, लोकगीत, मिमिक्री और मेहंदी में तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार तनेजा ने विजेता विद्यार्थियों और प्रशिक्षकों को बधाई दी। यूथ फेस्टिवल कोऑर्डिनेटर डॉ. रजनी कुमारी ने बताया कि सभी विजेता प्रतिभागी 27 से 29 नवंबर तक एमडीयू में आयोजित इंटर-जोनल यूथ फेस्टिवल में कॉलेज का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Girish Saini

