हिंदू कॉलेज में संस्थापक डॉ. मंगल सैन को किया याद
रोहतक, गिरीश सैनी। स्थानीय लाल नाथ हिंदू कॉलेज में संस्थापक स्व. डॉ. मंगल सैन की जयन्ती के मौके पर रक्तदान एवं स्वास्थ्य जांच शिविर, आत्मनिर्भर भारत प्रदर्शनी एवं बिक्री, व्यंजनों के स्टाल व मनोरंजक खेल आयोजित किए गए।
बतौर मुख्य अतिथि समाजसेवी सुभाष आहुजा तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर एवं अशोक चौधरी ने शिरकत की। सभी अतिथियों ने डॉ. मंगल सैन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
एनसीसी, एनएसएस, वाइआरसी व महिला प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में पीजीआइएमएस की टीम के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। अतिथियों ने विभिन्न स्टाल्स का अवलोकन किया। विद्यार्थियों ने स्वागत गीत व विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार तनेजा ने कार्यक्रम की रूपरेखा साझी की। संजय आहुजा, गुलशन धींगड़ा व शिवादित्ता ने डॉ. मंगल सैन के बारे में अपने विचार व्यक्त किए।
विशिष्ट अतिथि मनीष ग्रोवर ने डॉ. मंगल सैन के जीवन व उनके आदर्शों को याद करते हुए विधानसभा के उनके संस्मरणों का उल्लेख किया। मुख्य अतिथि सुभाष आहुजा ने डॉ. मंगल सैन को विशिष्ट व्यक्तित्व का धनी बताया। हिन्दू शिक्षण संस्थान के प्रधान श्याम कपूर ने आभार व्यक्त किया। सभी अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान अजय निझावन, जतिन लूथरा, भारत भूषण बठला, गुलशन राय ढल, विशाल भाटिया, सुनील आहुजा, डॉ. हितेश ढल, डॉ. मीनू कुमार, डॉ. रश्मि छाबड़ा, डॉ. मीनाक्षी गुगनानी, अनिला बठला, डॉ. अंजु देशवाल सहित प्राध्यापक, गैर शैक्षिक कर्मी व विद्यार्थी मौजूद रहे।
Girish Saini 

