हिंदू कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने प्रशिक्षण शिविर में किया उल्लेखनीय प्रदर्शन
रोहतक, गिरीश सैनी। फर्स्ट हरियाणा बटालियन एनसीसी, रोहतक द्वारा आयोजित दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में स्थानीय लालनाथ हिंदू कॉलेज की एनसीसी यूनिट ने भाग लिया। इस शिविर में परेड, हथियार प्रशिक्षण, फायरिंग, मैप रीडिंग, खेलकूद, फर्स्ट एड प्रशिक्षण एवं नेतृत्व के गुणों के बारे में प्रशिक्षण सहित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।
हिंदू कॉलेज की एनसीसी टीम ने ड्रिल प्रतियोगिता में दूसरा, ग्रुप डांस व गिटार वादन में पहला, मैप रीडिंग में पहला स्थान प्राप्त किया। अल्फा कंपनी बेस्ट कैडेट्स का खिताब मोहित ने पाया। कैडेट मीनू ने गार्ड ऑफ ऑनर में भाग लिया। इस दौरान थल सैनिक कैंप के लिए हिंदू कॉलेज के कैडेट राहुल का चयन हुआ, जो रोपड़ (पंजाब) में होने वाले थल सैनिक कैंप में भाग लेगा। प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार तनेजा ने सभी प्रतिभागी कैडेट्स को बधाई व शुभकामना दी।
Girish Saini 


