इंटर कॉलेज बेसबॉल प्रतियोगिता का खिताब हिंदू कॉलेज के नाम दर्ज
रोहतक, गिरीश सैनी। लाल नाथ हिंदू कॉलेज में आयोजित एमडीयू की दो दिवसीय अंतर महाविद्यालय बेसबॉल प्रतियोगिता शुक्रवार को संपन्न हुई।
मेजबान हिंदू कॉलेज की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप जीती। अग्रवाल कॉलेज, बल्लभगढ़ की टीम दूसरे स्थान पर रही। रोहतक के गौड़ कॉलेज और जाट कॉलेज ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया।
समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि हिमांशु ग्रोवर और विशिष्ट अतिथि एमडीयू के खेल निदेशक प्रो. कुलताज सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। ग्रोवर ने युवाओं से नशे से दूर रहकर नैतिक मूल्यों से जुड़े रहने का आह्वान किया। अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार तनेजा ने कहा कि खेलों से खिलाड़ियों में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित होती है।
इस दौरान हिंदू शिक्षण समिति के पदाधिकारी, स्चाफ सदस्य, खिलाड़ी और अन्य गणमान्य जन मौजूद रहे।

Girish Saini

