विभिन्न इंटर कॉलेज प्रतियोगिताओं में हिंदू कॉलेज के खिलाड़ी छाए
एथलेटिक्स में स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक, ताइक्वांडो में स्वर्ण और कबड्डी में कांस्य हासिल किया
रोहतक, गिरीश सैनी। लाल नाथ हिंदू कॉलेज के खिलाड़ियों ने विभिन्न अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता का परचम लहराया।
एमडीयू खेल परिसर में आयोजित इंटर-कॉलेज एथलेटिक्स चैंपियनशिप में कॉलेज के खिलाड़ियों ने छह पदक जीते। प्रतियोगिता में लक्षिता मान ने 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण और 200 मीटर में कांस्य पदक हासिल किया। बनित ने 110 मीटर बाधा दौड़ में स्वर्ण, मनीष दलाल ने 400 मीटर में रजत और विजय ने 5000 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता। वहीं, 4x100 मीटर रिले में मनीष दलाल, बनित, दीपक और एलेक्स की टीम ने कांस्य पदक हासिल किया।
इसके अलावा, इंटर-कॉलेज ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शांतनु ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि जाट कॉलेज में आयोजित इंटर-कॉलेज कबड्डी टूर्नामेंट में कॉलेज की टीम तीसरे स्थान पर रही।
प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार तनेजा ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल शारीरिक स्वास्थ्य के साथ सफल जीवन की नींव भी मजबूत करते हैं। इस दौरान शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार, ललिता, मोहित, डॉ. पूनम पंवार, मीनाक्षी व विद्यार्थी मौजूद रहे।

Girish Saini

