जीयू में हिंदी का उत्सव, कवियों का जलवा; राष्ट्रीय कवि सम्मेलन ने बांधा समां

जीयू में हिंदी का उत्सव, कवियों का जलवा; राष्ट्रीय कवि सम्मेलन ने बांधा समां

गुरुग्राम, गिरीश सैनी। गुरुग्राम विवि के भारतीय ज्ञान एवं भाषा विभाग और अखिल भारतीय साहित्य परिषद, गुरुग्राम के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी का उत्सव-2026 के तहत राष्ट्रीय कवि सम्मेलन एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। देश के प्रतिष्ठित कवियों ने हास्य-व्यंग्य, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी रचनाओं की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

राष्ट्रीय कवि गजेन्द्र सोलंकी की उपस्थिति में हास्य कवि शंभू शिखर, सुदीप भोला, चरणजीत चरण और सुंदर कटारिया ने अपनी रचनाओं से सभागार में खूब रंग जमाया। उनकी प्रस्तुतियों में हिंदी के प्रति गौरव, सामाजिक चेतना और राष्ट्रीय भावना के स्वर प्रमुख रहे।

मुख्य संरक्षक एवं कुलपति प्रो. संजय कौशिक ने कहा कि हिंदी हमारी पहचान और सांस्कृतिक धरोहर है। ऐसे आयोजन युवा पीढ़ी में हिंदी के प्रति गर्व और जुड़ाव बढ़ाने के साथ भाषा की साहित्यिक गरिमा को भी मजबूत करते हैं। उनहोंने कहा कि विवि भारतीय ज्ञान परंपरा और भाषाओं के संरक्षण-संवर्धन के लिए निरंतर प्रयासरत है।

कार्यक्रम में संरक्षक डॉ. अमरजीत कौर और प्रो. राकेश कुमार योगी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।