हिंदी विभाग ने लगाया डॉ. इंद्रनाथ मदान की स्मृति में विशेष फ्लेक्स
पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ के हिंदी विभाग ने प्रतिष्ठित विद्वान डॉ. इंद्रनाथ मदान के प्रति अपनी कृतज्ञता और सम्मान व्यक्त करते हुए विभागीय पुस्तकालय के समीप उनकी स्मृति में एक विशेष फ्लेक्स लगाया है। यह पहल हिंदी विभाग के प्रति उनके महत्त्वपूर्ण योगदान को स्मरण करने तथा भावी पीढ़ी को उनके व्यक्तित्व और कृतित्व से परिचित करवाने के उद्देश्य से की गई है।
चंडीगढ़: पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ के हिंदी विभाग ने प्रतिष्ठित विद्वान डॉ. इंद्रनाथ मदान के प्रति अपनी कृतज्ञता और सम्मान व्यक्त करते हुए विभागीय पुस्तकालय के समीप उनकी स्मृति में एक विशेष फ्लेक्स लगाया है। यह पहल हिंदी विभाग के प्रति उनके महत्त्वपूर्ण योगदान को स्मरण करने तथा भावी पीढ़ी को उनके व्यक्तित्व और कृतित्व से परिचित करवाने के उद्देश्य से की गई है।
इस अवसर पर विभागाध्यक्ष प्रो. गुरमीत सिंह ने कहा कि डॉ. इंद्रनाथ मदान हिंदी विभाग के प्रथम अध्यक्ष रहे हैं। विभाग के अकादमिक विकास और उसकी समृद्ध साहित्यिक परंपरा के निर्माण में उनका योगदान अत्यंत महत्त्वपूर्ण रहा है। उनके इसी योगदान के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए विभागीय पुस्तकालय का नामकरण पहले ही ‘डॉ. इंद्रनाथ मदान पुस्तकालय’ किया जा चुका है। अब पुस्तकालय के समीप उनका फ्लेक्स लगाकर उनकी स्मृति को और अधिक सजीव बनाने का प्रयास किया गया है।
इस पहल का उद्देश्य केवल डॉ. मदान की स्मृतियों को संजोना ही नहीं है बल्कि विद्यार्थियों और शोधार्थियों को हिंदी विभाग के इतिहास, उसकी गौरवशाली परंपरा तथा उसके निर्माण में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले विद्वानों से परिचित करवाना भी है।
हिंदी विभाग उनके प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए सदैव उनके योगदान का स्मरण करता रहेगा।

City Air News

