प्रेम चंद की कहानियों पर चर्चा, 'प्रकृति और जीवन 'पुस्तक का विमोचन
चण्डीगढ़ सीनियर सिटीजन एसोसिएशन (सीएससीए)के साहित्यिक एवं सांस्कृतिक मंच की नवंबर माह की बैठक सेक्टर-11 स्थित करना सदन में एसोसिएशन के चेयरमैन सुभाष अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। कार्यक्रम का संचालन साहित्यकार एवं मंच के संयोजक प्रेम विज ने किया, जबकि महासचिव ओम प्रकाश कटारिया ने उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया।
चण्डीगढ़ : चण्डीगढ़ सीनियर सिटीजन एसोसिएशन (सीएससीए)के साहित्यिक एवं सांस्कृतिक मंच की नवंबर माह की बैठक सेक्टर-11 स्थित करना सदन में एसोसिएशन के चेयरमैन सुभाष अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। कार्यक्रम का संचालन साहित्यकार एवं मंच के संयोजक प्रेम विज ने किया, जबकि महासचिव ओम प्रकाश कटारिया ने उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया।
कार्यक्रम में प्रेमचंद की कहानियों पर सारगर्भित चर्चा, पुस्तक विमोचन तथा कविता, गीत और ग़ज़ल की प्रस्तुतियों ने साहित्यिक वातावरण को जीवंत बना दिया।
कार्यक्रम के आरंभ में प्रसिद्ध शायरा डॉ. संगीता शर्मा कुंद्रा ने प्रेमचंद की कहानियों पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि उनकी रचनाएं समाज और जीवन का यथार्थपरक प्रतिबिंब प्रस्तुत करती हैं। प्रेमचंद ने अपनी कहानियों में आम आदमी के जीवन, उसकी पीड़ा, संघर्ष और सामाजिक विसंगतियों को प्रभावशाली ढंग से अभिव्यक्त किया है।
इसके पश्चात प्रेम विज, ओम प्रकाश कटारिया और सतविंदर कौर ने अपनी स्वरचित कविताओं का पाठ किया। संजय शर्मा और सुमेश गुप्त ने मधुर गीतों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के अगले चरण में चेयरमैन सुभाष अग्रवाल ने प्रसिद्ध लेखिका सतविंदर कौर की अंग्रेज़ी, हिंदी और पंजाबी में लिखित पुस्तक ‘प्रकृति और जीवन’ का विमोचन किया। पुस्तक के विमोचन पर उपस्थित सदस्यों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ लेखिका का अभिनंदन किया।
बैठक साहित्य, संस्कृति और रचनात्मक अभिव्यक्ति के सुंदर संगम के रूप में संपन्न हुई।

City Air News

