कुलविंदर सिंह ने लिखी अपने गांव लसाड़ा पर पुस्तक का हुआ लोकार्पण

अच्छे लेखक समाज को दिशा देने का काम करते हैं: माणक

कुलविंदर सिंह ने लिखी अपने गांव लसाड़ा पर पुस्तक का हुआ लोकार्पण
पुस्तक का लोकार्पण करते हुए सतनाम सिंह माणक,डा.जवाहर धीर, टी.डी. चावला ,डा. यश चोपड़ा व अन्य। 

फगवाड़ा: दोआबा साहित्य एवं कला अकादमी द्वारा आर्य माडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल गौशाला रोड में दोआबा साहित्य एवं कला अकादमी के अध्यक्ष डॉ जवाहर धीर की अध्यक्षता में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में लेखक कुलविंदर सिंह की पहली प्रकाशित पुस्तक ' आज़ादी गुलाटियां, शिक्षा शास्त्रियों, संतों और फिल्मी‌ सितारों का पिंड लसाड़ा ' का लोकार्पण मुख्यातिथि सतनाम सिंह माणक, कार्यकारी संपादक पंजाबी‌ दैनिक अजीत द्वारा किया गया। सतनाम सिंह माणक ने इस अवसर पर लेखक को बधाई देते हुए कहा कि वह इस बात से प्रसन्न हैं अपनी पहली और बढ़िया किताब लिखकर ही लेखक ने साहित्यक दरवाजों पर दस्तक दी है। इस ऐतिहासिक गांव के गर्भ में अभी‌ और बहुत सी कहानियां छिपी हैं। माणिक ने अपने भाषण में बहुत सी अन्य कहानियों का जिक्र भी किया।
लेखक कुलविंदर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि इन्हें दूसरे ऐडीशन में जोड़ा जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि इस पुस्तक के खरड़े को पुस्तक तक पहुंचाना दोआबा साहित्य एवं कला अकादमी के अध्यक्ष डॉ जवाहर धीर के पूर्ण परिश्रम का ही परिणाम है। मैं उनके सम्पूर्ण श्रमसाध्य कार्य के लिए उनका धन्यवादी हूं। इस अवसर पर पुस्तक का विमोचन सतनाम‌ सिंह मानक,पत्रकार टी.डी.चावला,  प्रि.जसवंत सिंह गंडम,डा.जवाहर धीर, मलकीत सिंह रघवौत्रा,डा.यश चोपड़ा और प्रि.गुरमीत प्लाही ने किया। विमोचन के बाद सतनाम सिंह माणक मलकीत सिंह रघवौत्रा, पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका,प्रि. जसवंत सिंह गंडम,प्रि.गुरमीत सिंह प्लाही,और डा.जवाहर धीर ने पुस्तक के बारे में अपने-अपने विचार रखे। समारोह में लेखक कुलविंदर सिंह और उनकी धर्मपत्नी जसवीर कौर ने सतनाम माणक और डा.जवाहर धीर को  दौशाले औढ़ा कर सम्मानित किया जबकि पुस्तक लेखन के लिए कुलविंदर सिंह को दोआबा साहित्य एवं कला अकादमी की ओर से अध्यक्ष डा.जवाहर धीर ने स्मृति चिन्ह भेंट किया। डा.धीर ने मुख्य अतिथि सतनाम माणक को अपना लिखा‌ धार्मिक ग्रंथ भारत के तीर्थ भेंट किया।
इस अवसर पर लेखक को टी.डी. चावला, जसवंत सिंह गंडम,गुरजीत प्लाही,यश चोपड़ा, मलकीत सिंह रघवौत्रा, सुरेन्द्र चावला आदि ने सम्बोधित किया जबकि राजेश अध्याये,हरचरण भारती,आर.एल. जस्सी,नीरु ग्रोवर पर्ल आदि ने कविताएं सुनाईं। समारोह में अमेरिका से बलवीर कौर पाबला, कैनेडा से गुरजीत कौर कलौटिया,संदीप कौर के अतिरिक्त जस्स पाबला कैनेडा, गुरनाम सिंह,जय सिंह,देव कालिया के अतिरिक्त बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे