जिला मुख्यालय एवं उपमंडल मुख्यालयों पर समाधान शिविरों में नागरिकों की समस्याओं की सुनवाई
रोहतक, गिरीश सैनी। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा है कि अधिकारी समाधान शिविरों में प्राप्त होने वाली नागरिकों की हर समस्या का समयबद्ध उचित निपटारा करना सुनिश्चित करें। शिकायत का निपटारा करते समय संबंधित नागरिक से संवाद कर विभागीय कार्यवाही से संतुष्ट करें ताकि शिकायतों का स्थायी निपटारा हो सके।
उपायुक्त ने कहा कि इन समाधान शिविरों का उद्देश्य नागरिकों की सभी विभागों से संबंधित समस्याओं का एक छत के नीचे समयबद्ध उचित निपटारा करना है। उपायुक्त के निर्देशानुसार उपमंडलाधीश आशीष कुमार ने जिला मुख्यालय पर आयोजित समाधान शिविर में नागरिकों की समस्याएं सुनी और मौके पर उपस्थित संबंधित विभागों के अधिकारियों को इन समस्याओं के समयबद्ध निपटारे के निर्देश दिये। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक दलीप सिंह, संबंधित विभागों के उच्च अधिकारी मौजूद रहे।
इसके अतिरिक्त उपमंडल मुख्यालयों सांपला एवं महम में आयोजित समाधान शिविरों में उच्चाधिकारियों ने उपस्थित रहकर नागरिकों की समस्याएं सुनी तथा इन समस्याओं के निपटारे के निर्देश दिये।
Girish Saini 

