स्वास्थ्य मनुष्य की सबसे बड़ी पूंजी: कुलपति प्रो सुदेश
वॉलीबॉल व कबड्डी में कर्णम मल्लेश्वरी हाउस प्रथम।
खानपुर कलां, गिरीश सैनी। भगत फूल सिंह महिला विवि के शारीरिक शिक्षा विभाग में इंटर मॉरल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बतौर मुख्यातिथि, कुलपति प्रो सुदेश ने कार्यक्रम में शिरकत की।
अपने प्रेरणादायी संबोधन में कुलपति प्रो सुदेश ने स्वास्थ्य को मनुष्य की सबसे बड़ी पूंजी बताते हुए छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने कि बात कही। उन्होंने छात्राओं को गुणात्मक व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित किया। कुलपति ने कहा कि खेल के क्षेत्र में करियर की बेहतरीन संभावनाएं उपलब्ध हैं।
विभागाध्यक्ष डॉ सुमन दलाल ने बताया कि वॉलीबॉल की इंटर मॉरल प्रतियोगिता में कर्णम मलेश्वरी हाउस प्रथम और साइना नेहवाल हाउस दूसरे स्थान पर रहा। वहीं कबड्डी में भी कर्णम मल्लेश्वरी हाउस प्रथम व साइना नेहवाल हाउस दूसरे स्थान पर रहा। कुलपति प्रो सुदेश ने विजेता छात्राओं को पदक पहना कर सम्मानित किया। इस दौरान खेल प्रभारी डॉ संजीत मलिक, डॉ बबिता व डॉ मुकेश सहित अन्य मौजूद रहे।
Girish Saini 

