एनीमिया मुक्त - पोषणयुक्त कैंपस अभियान के तहत हेल्थ चेकअप कैंप आयोजित
रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू में एनीमिया मुक्त - पोषणयुक्त कैंपस अभियान के अंतर्गत यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक हेल्थ साइंसेज द्वारा फॉलो-अप हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। निदेशक प्रो मुनीष गर्ग ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों में निवारक स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना तथा पोषण स्थिति का मूल्यांकन करना था। इस दौरान कुल 52 प्रतिभागियों की एनीमिया एवं अन्य स्वास्थ्य मानकों की जांच की गई। सभी प्रतिभागियों को संतुलित आहार, जीवनशैली सुधार एवं स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श प्रदान किया गया।

Girish Saini 

