एनीमिया मुक्त-पोषण युक्त कैंपस अभियान के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित
रोहतक, गिरीश सैनी। एनीमिया मुक्त-पोषण युक्त कैंपस अभियान के अंतर्गत एमडीयू में एक फॉलो-अप स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक हेल्थ साइंसेज द्वारा किया गया। निदेशक प्रो. मुनीष गर्ग ने बताया कि शिविर में कुल 112 प्रतिभागियों की एनीमिया और पोषण स्थिति की जांच की गई। उनके विभिन्न स्वास्थ्य मानकों का परीक्षण किया गया तथा उन्हें संतुलित आहार, स्वस्थ जीवन शैली और निवारक स्वास्थ्य उपायों के बारे में विस्तृत परामर्श प्रदान किया गया।
प्रो. मुनीष गर्ग ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य एनीमिया और पोषण संबंधी समस्याओं की समय रहते पहचान कर उचित हस्तक्षेप सुनिश्चित करना तथा स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता फैलाना था।

Girish Saini 

