विश्व स्वास्थ्य दिवस पर एडीआर सेंटर में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर एडीआर सेंटर में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

रोहतक, गिरीश सैनी। जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय तेवतिया के मार्गदर्शन में तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम डॉ. तरन्नुम खान के निर्देशानुसार जिला एडीआर सेंटर में विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में एक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सिविल अस्पताल के चिकित्सकों की टीम ने प्राधिकरण कार्यालय के कर्मचारियों, रोहतक कोर्ट के कर्मचारियों, पैनल अधिवक्ताओं, अधिकार मित्रों एवं आमजन की स्वास्थ्य जांच की।

शिविर में मुख्य रूप से बीपी, शुगर, एचबी, किडनी व लिवर से संबंधित जांच की गईं। इसके अलावा आंखों की जांच तथा फिजियोथेरेपिस्ट द्वारा परामर्श भी दिया गया। महिलाओं के लिए विशेष रूप से मैमोग्राफी जांच की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। सीजेएम डॉ. तरन्नुम खान ने कहा कि प्राधिकरण का मुख्य उद्देश्य अपने कर्मचारियों, अधिवक्ताओं, अधिकार मित्रों एवं आमजन के बेहतर स्वास्थ्य को सुनिश्चित करना है। इसी उद्देश्य के लिए समय समय पर इस प्रकार के शिविर आयोजित किए जाते हैं।