सफाई कर्मियों के लिए हेल्थ कैंप, निगम का विशेष सफाई अभियान जारी

सफाई कर्मियों के लिए हेल्थ कैंप, निगम का विशेष सफाई अभियान जारी

रोहतक, गिरीश सैनी। सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर निगम द्वारा वार्ड-3 में जनभागीदारी से विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़क किनारे, सार्वजनिक स्थलों और कूड़ा जमा होने वाले स्थानों की सफाई कर कचरे का मौके से उठान कराया गया। नागरिकों से खुले में कचरा न डालने तथा गीले-सूखे कचरे को अलग रखने की अपील की गई।

वहीं, सफाई कर्मियों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए निगम कार्यालय में हेल्थ चेकअप कैंप लगाया गया। सफाई कर्मचारियों की स्वास्थ्य जांच के साथ उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी सलाह एवं मार्गदर्शन दिया गया। निगमायुक्त सत्येंद्र दुहन ने कहा कि शहर को स्वच्छ रखने वाले सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और कल्याण का ध्यान रखना निगम की जिम्मेदारी है।