कबीर धर्मशाला में स्वास्थ्य शिविर, 150 मरीजों की जांच

कबीर धर्मशाला में स्वास्थ्य शिविर, 150 मरीजों की जांच

रोहतक, गिरीश सैनी। सेवा संकल्प अभियान के तहत पीजीआईएमएस के सामुदायिक चिकित्सा विभाग ने कबीर धर्मशाला सब-सेंटर में स्वास्थ्य शिविर लगाया। करीब 150 मरीजों की जांच व परामर्श तथा 15 गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच की गई। प्रो. डॉ. मीना राजपूत व डॉ. राज कुमार के नेतृत्व में आयोजित शिविर में पोषण, टीकाकरण, हाथों की स्वच्छता और एचपीवी टीकाकरण पर जागरूक किया गया। विभाग के चिकित्सकों, पीजी रेजिडेंट्स और स्टाफ ने सेवाएं दी।