गांव खरैंटी में पशुपालन विभाग द्वारा स्वास्थ्य एवं बांझपन जांच शिविर आयोजित

गांव खरैंटी में पशुपालन विभाग द्वारा स्वास्थ्य एवं बांझपन जांच शिविर आयोजित

रोहतक, गिरीश सैनी। पशुपालन एवं डेयरी विभाग, हरियाणा द्वारा उपायुक्त सचिन गुप्ता के नेतृत्व तथा उप निदेशक पशुपालन एवं डेयरी रोहतक डॉ. सूर्य खटकड़ एवं एसडीओ पशुपालन एवं डेयरी डॉ. हितेश राठी के मार्गदर्शन में गांव खरैंटी में पशु स्वास्थ्य एवं बांझपन जांच शिविर आयोजित किया गया।

इस शिविर में कुल 99 पशुपालक किसानों ने भाग लिया, जिसमें 222 पशुओं की जांच एवं उपचार किया गया। शिविर में बांझपन एवं अन्य स्वास्थ्य समस्याओं की जांच की गई तथा आवश्यकतानुसार नि:शुल्क दवाइयों एवं कृमिनाशक (डिवॉर्मिंग) उपचार का प्रबंधन किया गया। रोगों की पुष्टि के लिए नमूने एकत्र कर जिला प्रयोगशाला भेजे गए।

शिविर के दौरान पशुपालकों को विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। विशेष रूप से दीनदयाल उपाध्याय पशु बीमा योजना - रियायती दरों पर उपलब्ध व अनुसूचित जाति (एस सी) वर्ग के पशुपालकों के लिए बीमा पूर्णतः नि:शुल्क के बारे में जानकारी दी

विभाग के अधिकारियों ने पशुपालकों से आह्वान किया कि वे उपलब्ध योजनाओं और सेवाओं का लाभ उठाकर पशुपालन गतिविधियों को एक लाभकारी एवं स्थायी आजीविका का माध्यम बनाएं। शिविर में पशु चिकित्सक डॉ. देविका के नेतृत्व में डॉ. वैभव भारद्वाज, डॉ. अंजू रोहिल्ला, डॉ. विकास, अशोक कुमार और विशाल कुमार सहित चिकित्सा टीम ने सेवाएं प्रदान की।