एचसीएस अधिकारी आशीष कुमार गौड़ ब्राह्मण विद्या प्रचारिणी सभा के प्रशासक नियुक्त

रोहतक, गिरीश सैनी। प्रदेश सरकार ने गौड़ ब्राह्मण विद्या प्रचारिणी सभा में प्रशासक की नियुक्ति कर दी है। वीरवार को सरकार ने एचसीएस अधिकारी आशीष कुमार को गौड संस्था का प्रशासक लगाया है।
प्रशासक की नियुक्ति से खुश गौड़ ब्राह्मण विद्या प्रचारिणी सभा के आजीवन सदस्यों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा का आभार जताया है प्रशासक की नियुक्ति से संस्था के चुनाव का रास्ता साफ़ हो जाएगा। बताया रहा है कि वर्ष 2014 से प्रचारिणी सभा के चुनाव लंबित है।