अच्छे भविष्य निर्माण के लिए सकारात्मक सोच रखेः डॉ. मार्कण्डेय आहूजा

अच्छे भविष्य निर्माण के लिए सकारात्मक सोच रखेः डॉ. मार्कण्डेय आहूजा

हिंदू कॉलेज में उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित।

रोहतक, गिरीश सैनी। लालनाथ हिंदू कॉलेज में प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार तनेजा की अध्यक्षता में नए सम-सत्र की शुरुआत के मौके पर उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि डॉ. मार्कण्डेय आहूजा तथा मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. राकेश भाटिया ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

डॉ. मार्कण्डेय आहूजा ने कहा कि व्यक्ति की सोच से आदत का निर्माण होता है, आदत से व्यक्तित्व तथा व्यक्तित्व से भविष्य का निर्धारण होता है। इसलिए अच्छे भविष्य निर्माण के लिए सकारात्मक सोच रखनी चाहिए। उन्होंने कथाओं एवं उदाहरणों के माध्यम से अच्छा इंसान बनने के लिए प्रेरित करते हुए विद्यार्थियों को जीवन का मूल मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि अपने मन और इंद्रियों पर काबू रखना चाहिए क्योंकि ये ही हमें अपने लक्ष्य से भटकाते हैं।

शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, नई दिल्ली में राष्ट्रीय सहसंयोजक के रूप में कार्यरत डॉ. राकेश भाटिया ने वैदिक गणित का महत्व बताते हुए कहा कि वैदिक गणित गणना की ऐसी पद्धति है, जिससे जटिल अंकगणितीय गणनाएं अत्यंत ही सरल, सहज व त्वरित रूप से संभव है।

इस मौके पर विद्यार्थियों काजल, अमित उप्पल, रिया, गर्विता, अजय एवं प्रियंका को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार तनेजा, डॉ. रश्मि छाबड़ा, डॉ. सन्नी कपूर, डॉ. शिखा, डॉ. वंदना रंगा ने मुख्यातिथि को पौधा भेंट कर सम्मानित किया। प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार तनेजा ने विद्यार्थियों को अनुशासन, साफ सफाई व मानवीय मूल्यों से अवगत कराया। डॉ. रश्मि छाबड़ा ने आभार व्यक्त किया। मंच संचालन डॉ. शालू जुनेजा एवं डॉ. पूजा चावला ने किया।

इस दौरान हिंदू शिक्षण संस्थान के प्रधान सुदर्शन कुमार धींगड़ा, अनिला बठला, डॉ. मीनाक्षी गुगनानी, डॉ. शिखा, डॉ. रजनी कुमारी, डॉ. सुमित कुमारी दहिया, डॉ. हर्षिता छिकारा, डॉ. रौनक, डॉ. सन्नी कपूर, डॉ. सुमन रानी, डॉ. प्रवीण शर्मा, डॉ. संदीप कुमार, डॉ. रिचा, डॉ. प्रदीप, डॉ. निधि, कंचन सहित प्राध्यापक एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।