कॉमनवेल्थ में 11 पदक जीतने से दुनिया में गूंजा हरियाणा का नामः कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा
रोहतक, गिरीश सैनी। कॉमनवेल्थ गेम्स में हरियाणा के खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 स्वर्ण, 2 रजत और 2 कांस्य सहित ग्यारह पदक जीतकर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। खिलाडिय़ों की इस उपलब्धि पर हरियाणा के सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत एव पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने पदक विजेताओं, उनके प्रशिक्षकों और परिजनों को बधाई दी।
मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि हरियाणा के खिलाड़ियों द्वारा सात स्वर्ण सहित ग्यारह पदक जीतना पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है। खिलाडिय़ों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि हरियाणा की धरती पर प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि में हरियाणा की बेटियों की भूमिका भी बेहद महत्वपूर्ण है। महिला खिलाडिय़ों ने अपने शानदार प्रदर्शन से न केवल पदक जीते, बल्कि प्रदेश की बेटियों के सामने नई मिसाल कायम की है।
सहकारिता मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में खेलों के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार हुआ है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार खिलाडिय़ों को बेहतर सुविधाएं और प्रोत्साहन देने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि प्रदेश के हर प्रतिभाशाली युवा को खेलों में आगे बढ़ने के लिए बेहतर प्रशिक्षण, सुविधाएं और अवसर मिलें।
Girish Saini 

