हरियाणा की पुरुष जिमनास्टिक टीम ने पहली बार कांस्य पदक जीता

हरियाणा की पुरुष जिमनास्टिक टीम ने पहली बार कांस्य पदक जीता

रोहतक, गिरीश सैनी। गोवा में आयोजित 37 वें राष्ट्रीय खेलो में जिमनास्टिक्स पुरुष वर्ग में हरियाणा की टीम ने इतिहास रचते हुए पहली बार कांस्य पदक जीता है। इस जीत पर हरियाणा दल इंचार्ज मनीष कुमार ग्रोवर और हरियाणा जिमनास्टिक संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सूरजपाल अम्मू सहित तमाम पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को बधाई दी है।
हरियाणा जिमनास्टिक एसोसिएशन के महासचिव संदीप कुमार ने बताया कि हरियाणा की आर्टिस्टिक पुरुष वर्ग में जिमनास्टिक्स टीम ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त किया है। टीम खिलाडी योगेश्वर सिंह, रोहित, गनेश, प्रिंस पाल, साहिल यादव व विपिन ने शानदार प्रदर्शन किया। हरियाणा जिमनास्टिक्स एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष पारस राम ने भी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।