एशियाड में हरियाणा की सुनहरी हैट्रिक, सुजीत-अंकुश-परवीन ने जीते तीन गोल्ड

भाजपा प्रदेश मीडिया सह प्रभारी ने दी बधाई।

एशियाड में हरियाणा की सुनहरी हैट्रिक, सुजीत-अंकुश-परवीन ने जीते तीन गोल्ड

रोहतक, गिरीश सैनी। हरियाणा के तीन खिलाड़ियों ने एशियन गेम्स-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत की स्वर्णिम झोली में तीन पदक जोड़े। चरखी दादरी के सुजीत कलकल, हिसार के अंकुश पंघाल और रोहतक की परवीन हुड्डा ने कुश्ती और बॉक्सिंग में स्वर्ण पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया। इन सफलताओं के साथ भारत के पदकों की संख्या 75 हो गई है, जिसमें 15 स्वर्ण, 25 रजत और 35 कांस्य शामिल है।

भाजपा के प्रदेश मीडिया सह प्रभारी शमशेर सिंह खरक ने तीनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि हरियाणा के गांवों से निकलकर अंतरराष्ट्रीय मंच पर तिरंगा ऊंचा करना प्रदेश की खेल प्रतिभा और खिलाड़ियों की मेहनत का प्रमाण है।

सुजीत ने 65 किग्रा फ्रीस्टाइल कुश्ती में ताजिकिस्तान के अब्दुल माजिद कुदिएव को 10-9, अंकुश ने 80 किग्रा बॉक्सिंग में दक्षिण कोरिया के किम मिनसियोंग को 4-0 और परवीन ने 65 किग्रा वर्ग में चीनी ताइपे की चेन निएन-चिन को 3-2 से हराया।