हरियाणा का बजट युवा, महिलाओं और किसानों को समर्पितः जिप चेयरपर्सन मंजू

हरियाणा का बजट युवा, महिलाओं और किसानों को समर्पितः जिप चेयरपर्सन मंजू

रोहतक, गिरीश सैनी। रोहतक जिला परिषद की चेयरपर्सन मंजू हुड्डा ने हरियाणा के बजट का स्वागत करते हुए इसे युवा, महिलाओं और किसानों को समर्पित बताया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बतौर वित्त मंत्री ₹2,23,658.17 करोड़ का बजट पेश किया, जो पिछले बजट की तुलना में 10.28 प्रतिशत ज्यादा है। जिप चेयरपर्सन ने कहा कि एक लाख युवाओं को एआई की ट्रेनिंग दी जाएगी और तत्पश्चात नौकरी दी जाएगी। हर नारी -स्वस्थ नारी योजना के तहत, हर जिले में स्वस्थ नारी क्लीनिक बनाए जाएंगे।