हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने हेरोइन के साथ नशा तस्कर किया काबू
रोहतक, गिरीश सैनी। हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रोहतक यूनिट ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्यवाही की कड़ी में गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 13 ग्राम 40 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई है।
ब्यूरो प्रमुख एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक संजय कुमार के निर्देशानुसार प्रदेश भर में नशा तस्करों पर कार्रवाई की जा रही है।
रोहतक यूनिट प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार ने बताया कि एनसीबी यूनिट को खोखराकोट, रोहतक में एक युवक द्वारा गली में नशीला पदार्थ बेचने की सूचना मिली। पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इस व्यक्ति को नशीले पदार्थ सहित काबू किया, जिसकी पहचान सोनू निवासी रैनकपुरा, खोखराकोट, रोहतक के रूप में हुई। नियमानुसार राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी लेने पर उसके पास से 13 ग्राम 40 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी को माननीय न्यायालय से पुलिस रिमांड पर लेने के बाद पूछताछ जारी है।

Girish Saini 

