हरियाणा इतिहास कांग्रेस अधिवेशन संपन्न
रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू में इतिहास एवं पुरातत्व विभाग के तत्वावधान में दो दिवसीय हरियाणा इतिहास कांग्रेस का दसवां अधिवेशन संपन्न हुआ। इसमें इतिहासविदों और अन्य विद्वानों ने हरियाणा के गौरवशाली इतिहास, सामाजिक और सांस्कृतिक धरोहर पर मंथन किया। अधिवेशन में देश के 18 राज्यों के 270 से अधिक प्रतिभागी सम्मिलित हुए और कुल 12 तकनीकी सत्रों में 200 से अधिक शोध-पत्र पढ़े गये।
समापन सत्र को मुख्य अतिथि डॉ. आर.एस.बिष्ट, (पूर्व संयुक्त महानिदेशक, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण) ने संबोधित करते हुए बनावली पर विस्तार से चर्चा की। बतौर विशिष्ट अतिथि विरजानंद देवकर्णी, स्वामी ओमानंद सरस्वती पुरातत्व संग्रहालय, झज्जर ने भारतीय परम्पराओं पर विशेष बल दिया। इस दौरान प्रो. यशवीर सिंह, डॉ. सज्जन कुमार, डॉ. अनिल यादव, डॉ. विजय कुमार तथा कार्यकारिणी परिषद सदस्य मौजूद रहे।
Girish Saini 

