हरियाणा कांग्रेस ने नियुक्त किए नौ लोकसभा क्षेत्रों के लिए पार्लियामेंट्री मीडिया कोआर्डिनेटर
एडवोकेट मुकेश सैनी को सिरसा, हेमंत बख्शी को रोहतक की ज़िम्मेदारी।
रोहतक, गिरीश सैनी। लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र पार्टी के प्रभावी प्रचार और जनता के बीच अधिकतम पहुंच के लिये प्रदेश कांग्रेस ने हरियाणा के नौ लोकसभा क्षेत्रों के लिए पार्लियामेंट्री मीडिया कोआर्डिनेटर की नियुक्ति की है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान द्वारा जारी आदेश में बताया गया कि अंबाला लोकसभा के लिए ताज मोहम्मद, सिरसा लोकसभा के लिए एडवोकेट मुकेश सैनी, हिसार लोकसभा के लिए सुधीर शर्मा और करनाल लोकसभा के लिए सुरेश रोड को पार्लियामेंट्री मीडिया कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है।
वहीं सोनीपत लोकसभा क्षेत्र के लिए रवि दलाल, रोहतक लोकसभा के लिए हेमंत बक्शी, भिवानी महेंद्रगढ़ लोक सभा के लिए ईश्वर प्रधान, गुरुग्राम के लिए पंकज डावर और फरीदाबाद लोकसभा के लिए तरुण तेवतिया को यह जिम्मेदारी सौंप गई है।
Girish Saini 

