जीजेयू में हरियाली उत्सव की धूम, छात्राओं ने बिखेरी सांस्कृतिक रंगत

जीजेयू में हरियाली उत्सव की धूम, छात्राओं ने बिखेरी सांस्कृतिक रंगत

हिसार, गिरीश सैनी। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विवि के गर्ल्स हॉस्टल कॉम्प्लेक्स स्थित साइबर लैब में हरियाली उत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। गर्ल्स हॉस्टल अथॉरिटीज एवं यूनिवर्सिटी लेडीज क्लब के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि विवि की प्रथम महिला डॉ. वंदना बिश्नोई ने शिरकत की। रजनी शर्मा और प्रो. सुजाता सांघी विशिष्ट अतिथि रही।

डॉ. वंदना बिश्नोई ने छात्राओं को आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच और निरंतर प्रयास को जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि छात्र जीवन केवल अकादमिक उपलब्धियों तक सीमित नहीं, बल्कि प्रतिभा निखारने और व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास का अवसर भी है। उन्होंने प्रकृति संरक्षण तथा भारतीय संस्कृति और परंपराओं के प्रति सम्मान का संदेश दिया।

इस दौरान छात्राओं ने संगीत, नृत्य, झूले और विभिन्न खेल एवं मनोरंजक प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। विजेता छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। डॉ. मन्दीप कौर को सावन दीवा के रूप में सम्मानित किया गया। डॉ. ज्योति प्रभा, डॉ. संतोष, डॉ. पुष्पा और डॉ. मन्दीप कौर ने समन्वयक की भूमिका निभाई। डॉ. विनिता ने आभार व्यक्त किया।