सुपवा में धूमधाम से मनाई गई हनुमान जयंती
विवि परिवार द्वारा भंडारे का आयोजन।
रोहतक, गिरीश सैनी। दादा लख्मी चंद राज्य प्रदर्शन एवं दृश्य कला विवि (डीएलसी सुपवा), रोहतक में वीरवार को हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर विवि परिसर में स्टाफ व छात्रों तथा विवि के बाहर शहरवासियों के लिए भंडारा लगाया गया। हनुमान जयंती के मौके पर इस भंडारे का आयोजन विवि के सभी शिक्षण व गैर शिक्षण कर्मचारियों के परस्पर सहयोग से किया गया।
कुलपति डॉ अमित आर्य व कुलसचिव डॉ गुंजन मलिक मनोचा ने भगवान हनुमान की प्रतिमा के समक्ष ज्योत जलाकर एवं माल्यार्पण कर जयंती कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद कन्या पूजन किया गया और कन्याओं को प्रसाद वितरण के साथ ही उपहार भी दिए गए। कुलपति डॉ अमित आर्य ने सुपवा परिवार के इस प्रयास की सराहना करते हुए सभी को हनुमान जयंती की शुभकामनाएं दी। कुलसचिव डॉ गुंजन मलिक मनोचा ने भी हनुमान जयंती का हार्दिक शुभकामनाएं दी।

Girish Saini 

