नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में हंसिका ने जीता स्वर्ण और कांस्य पदक
रोहतक, गिरीश सैनी। 69वीं एसजीएफआई नेशनल स्कूल गेम्स शूटिंग चैंपियनशिप 2025–26 में रोहतक के एक निजी स्कूल की कक्षा सात की छात्रा हंसिका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम इवेंट में स्वर्ण और व्यक्तिगत इवेंट में कांस्य पदक जीता है।
मध्य प्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी, भोपाल में आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हंसिका ने अंडर-14 गर्ल्स एयर पिस्टल स्पर्धा में भाग लेते हुए कड़े मुकाबलों के बीच अपने उत्कृष्ट खेल कौशल का परिचय दिया।

Girish Saini 

