गुरु दक्षता फैकल्टी इंडक्शन प्रोग्राम संपन्न

गुरु दक्षता फैकल्टी इंडक्शन प्रोग्राम संपन्न

रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू के यूजीसी–मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र द्वारा आयोजित 24 दिवसीय फैकल्टी इंडक्शन प्रोग्राम गुरु दक्षता शुक्रवार को संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में देश के 16 से अधिक राज्यों से 112 से अधिक शिक्षकों ने भाग लिया।

प्रारंभ में डॉ. सुनील कुमारी ने स्वागत संबोधन किया। बतौर मुख्य अतिथि, डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर प्रो. सपना गर्ग ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम शिक्षकों के व्यावसायिक विकास और शैक्षणिक नेतृत्व को सशक्त बनाते हैं। डॉ. सुरभि ने कार्यक्रम की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य नव नियुक्त शिक्षकों की शिक्षण दक्षता, शोध उन्मुखता, व्यावसायिक नैतिकता तथा शैक्षणिक नेतृत्व को सुदृढ़ करना था, जो एनईपी-2020 की भावना के अनुरूप है।

प्रतिभागियों डॉ. ज्योति देशवाल, डॉ. निशा गुर्जर, डॉ. अंजनी कुमार नीरज, रेशमा कंवर, डॉ. भारत सिंह और डॉ. महेश कुमार ने अपने अनुभव साझा किए। अध्यक्षीय संबोधन में प्रो. मुनीष गर्ग ने कहा कि शिक्षकों को निरंतर व्यावसायिक विकास, शोध और नवाचारी शिक्षण पद्धतियों को अपनाना चाहिए, ताकि वे विद्यार्थियों और समाज के लिए प्रभावी मार्गदर्शक बन सकें। अंत में डॉ. माधुरी हुड्डा ने आभार व्यक्त किया।