गुरमत समागम 13 सितंबर को
बन्दई संप्रदाय की ओर से वर्तमान गद्दीनशीन बाबा जतिन्द्रपाल सिंह सोढी की माता सुखबीर कौर की छठी पुण्यतिथि एवं संप्रदाय के बुजुर्ग सेवादारों की स्मृति में एक गुरमत समागम का आयोजन 13 सितंबर को सुबह 10 बजे किया जाएगा। यह जानकारी बाबा जतिन्द्रपाल सिंह सोढी ने दी।
रोहतक, गिरीश सैनी। बन्दई संप्रदाय की ओर से वर्तमान गद्दीनशीन बाबा जतिन्द्रपाल सिंह सोढी की माता सुखबीर कौर की छठी पुण्यतिथि एवं संप्रदाय के बुजुर्ग सेवादारों की स्मृति में एक गुरमत समागम का आयोजन 13 सितंबर को सुबह 10 बजे किया जाएगा। यह जानकारी बाबा जतिन्द्रपाल सिंह सोढी ने दी।
स्थानीय पुरानी आईटीआई मैदान स्थित शहीद मदनलाल धींगड़ा सामुदायिक केंद्र में होने वाले इस समागम में कथावाचक डॉ. हरबंस कौर सग्गू (दिल्ली), भाई मनदीप सिंह पाटियालवी, ज्ञानी कोमल सिंह रामदासपुर, भाई अशोक गुलाटी (दिल्ली), बीबी सरोज कौर खुराना (दिल्ली) और भाई जसप्रीत सिंह (रोहतक) प्रवचन एवं गुरमत विचारों से संगत को निहाल करेंगे।
पंथ की कन्वीनर पुनीत कौर समागम का संचालन करेंगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. शिव शंकर पाहवा आभार प्रकट करेंगे। समागम उपरांत गुरु का लंगर अटूट बरतेगा।

Girish Saini 

