गुजवि गैर शिक्षक कर्मचारी कल्याण संघ ने सहायक संगीता सेठी को सेवानिवृत्ति पर दी भावभीनी विदाई

गुजवि गैर शिक्षक कर्मचारी कल्याण संघ ने सहायक संगीता सेठी को सेवानिवृत्ति पर दी भावभीनी विदाई

हिसार, गिरीश सैनी। गुजवि गैर शिक्षक कर्मचारी कल्याण संघ द्वारा सहायक संगीता सेठी को सेवानिवृत्त होने पर संघ कार्यालय में आयोजित सेवा सम्मान समारोह में भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के प्रधान विपिन वाधवा तथा संचालन पुनीत खुराना ने किया।

प्रधान विपिन वाधवा ने सहायक संगीता सेठी के 27 वर्ष के सेवाकाल की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ जीवन की कामना की। इस दौरान उप-प्रधान दीपक जांगड़ा, सुरेश कुमार, अनिल कुमारी शर्मा, दिनेश चुघ, एस बी लूथरा, देशराज वर्मा, मंजु, सुरेन्द्र पुनिया, दीपक, इंद्राज भारती, कमलेश, डेजी मक्कड़, ममता, अंजली चावला, सुनील कौशिक, नवीन पूनिया, सतीश भूटानी व सुंदर सिंह सहित अन्य कर्मचारियों ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी।