जीयू कुलपति प्रो. संजय कौशिक को जेसी बोस विवि के कुलपति का अतिरिक्त कार्यभार
गुरूग्राम, गिरीश सैनी। गुरुग्राम विवि के कुलपति प्रो. संजय कौशिक को जे.सी. बोस विवि, वाईएमसीए, फरीदाबाद के कुलपति का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। हरियाणा राजभवन, चंडीगढ़ द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार यह दायित्व उन्हें वर्तमान पद के साथ दिया गया है। उन्होंने प्रो. राजीव कुमार का स्थान लिया है।
प्रो. संजय कौशिक ने यह जिम्मेदारी सौंपे जाने पर राज्यपाल एवं विवि के कुलाधिपति प्रो. असीम कुमार घोष का आभार व्यक्त किया।
प्रो. कौशिक को शैक्षणिक और प्रशासनिक क्षेत्र में 36 वर्षों का अनुभव है। वे आईसीएसएसआर के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में सात वर्ष निदेशक रहे हैं। पंजाब विवि, चंडीगढ़ में वे पी.एल. टंडन चेयर प्रोफेसर ऑफ स्ट्रेटेजिक मैनेजमेंट और डीन, सीडीसी के पद पर भी कार्य कर चुके हैं।
उनके मार्गदर्शन में 35 शोधार्थियों ने पीएचडी पूरी की है, जबकि छह की पीएचडी जारी है। उन्हें हिम रत्न-2023, डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सर्वश्रेष्ठ शिक्षक एवं अनुसंधान पुरस्कार-2020 तथा पीसीएमए युवा शोधकर्ता पुरस्कार-2015 समेत कई सम्मान मिल चुके हैं।

Girish Saini 

