जीयू कुलपति डॉ. संजय कौशिक का एक वर्ष का कार्यकाल पूरा

विवि को शोध, नवाचार और रोजगारपरक शिक्षा का हब बनाने के लिए प्रतिबद्ध।

जीयू कुलपति डॉ. संजय कौशिक का एक वर्ष का कार्यकाल पूरा

गुरुग्राम, गिरीश सैनी। गुरुग्राम विवि के कुलपति डॉ. संजय कौशिक के कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने पर विवि परिसर में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में विभिन्न संकायों के डीन, विभागाध्यक्ष, व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी और विवि की निरंतर प्रगति, शैक्षणिक उत्कृष्टता, नवाचार और विकास के लिए उनके नेतृत्व की सराहना की।

कुलपति डॉ. संजय कौशिक ने कहा कि जीयू को शिक्षा और शोध के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना उनकी प्राथमिकता रही है। पिछले एक साल में विवि में अनेक नए कोर्स शुरू किए गए, इंडस्ट्री लिंकेज बढ़ाए गए और छात्रों को प्लेसमेंट के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराए गए। उन्होंने कहा कि एनईपी 2020 के अनुरूप पाठ्यक्रमों को अपडेट कर स्किल बेस्ड एजुकेशन पर जोर दिया गया है। विवि में शोध संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए फैकल्टी और विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। छात्रों के समग्र विकास के लिए खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों को भी बराबर महत्व दिया गया है।

कुलपति डॉ. संजय कौशिक ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जीयू को देश के अग्रणी शिक्षण संस्थानों में शामिल करना उनका लक्ष्य है। उन्होंने आने वाले समय में विवि को शोध, नवाचार और रोजगारपरक शिक्षा का हब बनाए जाने की प्रतिबद्धता दोहराई।