गणतंत्र दिवस के पर होंगे भव्य समारोहः डीसी सचिन गुप्ता
रोहतक, गिरीश सैनी। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला में भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। जिला स्तर के अलावा उपमंडल स्तरों पर भी गणतंत्र दिवस समारोह होंगे। जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियोां हासिल करने वाले एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले महानुभावों/गैर सरकारी संगठनों को सम्मानित किया जायेगा। सभी विभाग व गैर सरकारी संगठन 10 जनवरी तक निर्धारित प्रोफार्मा में ऑनलाइन सिफारिशें भिजवाये।
उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि 26 जनवरी को स्थानीय राजीव गांधी खेल स्टेडियम में कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। सभी विभाग अपने कार्यालय से उत्कृष्ट कार्य करने वाले कम से कम एक अधिकारी/कर्मचारी की सिफारिश निर्धारित प्रोफार्मा में भरकर 10 जनवरी 2026 तक उपायुक्त कार्यालय की ईमेल आईडी [email protected] व [email protected] पर ऑनलाइन भिजवाये। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले गैर सरकारी संगठन भी प्रशंसा पत्रों के लिए प्रोफार्मा में पूरा विवरण भरकर 10 जनवरी तक उपरोक्त मेल आईडी पर ऑनलाइन सिफारिशें भिजवा सकते है। उन्होंने स्पष्ट किया केवल ऑनलाइन सिफारिशें ही स्वीकार की जाएगी तथा निर्धारित अवधि के बाद प्राप्त होने वाली किसी सिफारिश को स्वीकार नहीं किया जायेगा।

Girish Saini 

