राज्यपाल और कुलाधिपति प्रो. असीम कुमार घोष का एमडीयू पहुंचने पर स्वागत
रोहतक, गिरीश सैनी। हरियाणा के राज्यपाल और एमडीयू के कुलाधिपति प्रो. असीम कुमार घोष का शनिवार को एमडीयू पहुंचने पर कुलपति प्रो. राजबीर सिंह, डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. एस.सी. मलिक और रजिस्ट्रार डॉ. कृष्णकांत ने हार्दिक स्वागत किया।
कुलपति ने राज्यपाल को विवि की खेल, शिक्षा, नवाचार सहित विभिन्न क्षेत्रों में विकास यात्रा के बारे में अवगत करवाया। राज्यपाल ने विवि के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा की एमडीयू को राज्यपाल कार्यालय से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।
इस दौरान राज्य की प्रथम महिला, मित्रा घोष भी राज्यपाल के साथ रही। उनका स्वागत डीन सीडीसी प्रो. विनीता हुड्डा, चीफ वार्डन (गर्ल्स) प्रो. सपना गर्ग और प्रो. प्रतिमा देवी ने किया। डीन पी एंड डी प्रो. प्रमोद भारद्वाज, निदेशक जनसंपर्क प्रो. आशीष दहिया सहित अन्य अधिकारी भी इस दौरान मौजूद रहे।

Girish Saini 

