विश्वकर्मा दिवस पर वैश्य व्यायामशाला में गौवर्धन पूजा
पूजा-अर्चना के बाद 56 भोग का अन्नकूट भंडारा, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
रोहतक, गिरीश सैनी। स्थानीय जनता कॉलोनी स्थित वैश्य व्यायामशाला एवं गोशाला में विश्वकर्मा दिवस पर गौवर्धन पूजा, कंबल वितरण समारोह एवं अन्नकूट प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। समाजसेवी उद्योगपति राजेश जैन ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। समाजसेवी विजय बंसल, बृज भूषण बंसल, सुरेश बंसल और भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय बंसल विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विधिवत पूजा-अर्चना के बाद अतिथियों ने गौ माता को गुड़ और हरा चारा खिलाया। गोशाला में सेवा कर रहे सेवादारों को कंबल देकर सम्मानित किया गया तथा महिलाओं को उपहार भेंट किए गए। मंदिर में संगीतमय महाआरती के बाद 56 भोग का अन्नकूट भंडारा लगाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। समिति पदाधिकारियों ने अतिथियों को पटका, मोती की माला और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। मंच संचालन राजीव जैन ने किया।

Girish Saini

