बीएमयू में ग्लैमर कार्निवल, विद्यार्थियों ने दिखाई कलात्मक प्रतिभा
रोहतक, गिरीश सैनी। बाबा मस्तनाथ विवि, अस्थल बोहर के फैकल्टी ऑफ मेडिकल एंड एलाइड हेल्थ साइंसेज द्वारा आइक्यूएसी के सहयोग से आयोजित ग्लैमर कार्निवल में विद्यार्थियों ने मेहंदी, थाली और छलनी प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी रचनात्मकता और कलात्मक कौशल का प्रदर्शन किया।
मेहंदी प्रतियोगिता में आकर्षक डिजाइनों, जबकि थाली व छलनी प्रतियोगिता में साज-सज्जा और अनूठी प्रस्तुतियों ने प्रतिभागियों की कल्पनाशीलता को दर्शाया। कार्निवल का उद्देश्य विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, रचनात्मक सोच और सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देना रहा।
फैकल्टी सदस्यों ने कहा कि ऐसी गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ उनमें टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और आपसी सहयोग को प्रोत्साहित करती हैं।
कार्यक्रम का आयोजन एचओडी एवं कन्वीनर डॉ. चारु शर्मा, को-कन्वीनर डॉ. सपना पंवार और आयोजन सचिव डॉ. वैशाली के मार्गदर्शन में हुआ।

Girish Saini

