जीजेयू कुलपति ने किया -इंट्रोडक्शन ऑफ इंकजेट टेक्नोलॉजी पुस्तक का विमोचन
हिसार, गिरीश सैनी। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विवि के कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने शिक्षकों डॉ. संजीव कुमार माथुर एवं डॉ. विनीता द्वारा लिखित पुस्तक -इंट्रोडक्शन ऑफ इंकजेट टेक्नोलॉजी का विमोचन किया। इस दौरान तकनीकी सलाहकार प्रशासनिक प्रो. विनोद छोकर, तकनीकी सलाहकार एचआरएम प्रो. संदीप राणा तथा दूरस्थ एवं ऑनलाइन शिक्षा केंद्र के निदेशक प्रो. खुजान सिंह मौजूद रहे।
कुलपति ने लेखकों को बधाई देते हुए कहा कि शिक्षकों द्वारा अपने ज्ञान एवं शोध अनुभव को पुस्तकों के माध्यम से विद्यार्थियों तक पहुंचाना विवि की शैक्षणिक प्रतिष्ठा और शोध संस्कृति को मजबूत करता है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह पुस्तक इंकजेट तकनीक के विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों के लिए उपयोगी संदर्भ सामग्री सिद्ध होगी।
इस पुस्तक में इंकजेट तकनीक के मूलभूत सिद्धांतों, कार्यप्रणाली, आधुनिक तकनीकों और औद्योगिक अनुप्रयोगों को सरल एवं व्यवस्थित ढंग से प्रस्तुत किया गया है। लेखकों ने बताया कि पुस्तक का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों को इस तकनीक की अवधारणाओं को आसानी से समझने और शोध में उपयोग करने में सहायता प्रदान करना है।
Girish Saini 

