जीजेयू की शूटिंग कोच बिमला देवी ने जर्मनी में रचा इतिहास
हिसार, गिरीश सैनी। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विवि की शूटिंग कोच बिमला देवी ने जर्मनी के सुहल में चल रहे अंतरराष्ट्रीय मास्टर्स कप शूटिंग स्पोर्ट्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में छठा स्थान हासिल किया। इससे पहले उन्होंने पुरुष एवं महिला वर्ग के क्वालिफिकेशन राउंड में 560/600 अंक के साथ शीर्ष स्कोर दर्ज किया।
प्रतियोगिता में जर्मनी, भारत, मलेशिया और रिपब्लिक ऑफ चाइना सहित विभिन्न देशों के अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता 17 सितंबर तक चलेगी। कुलपति प्रो. विजय कुमार और कुलसचिव डॉ. विजय कुमार ने बिमला देवी को इस उपलब्धि पर बधाई दी। डीन स्पोर्ट्स प्रो. आशीष अग्रवाल और खेल निदेशक डॉ. एस.बी. लुथरा ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी।

City Air News 

