जीजेयू कुलसचिव ने किया विवि में खाद्य पदार्थों की दुकानों का औचक निरीक्षण
गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विवि में विद्यार्थियों को पौष्टिक, स्वच्छ व सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से खाद्य पदार्थों के निर्धारित मापदंडों की जांच के लिए कुलसचिव डॉ. विजय कुमार के नेतृत्व में उच्च स्तरीय कमेटी ने विवि के केफेटेरिया तथा शिक्षण खंड-8 स्थित चाय की दुकानों का औचक निरीक्षण किया।
हिसार, गिरीश सैनी। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विवि में विद्यार्थियों को पौष्टिक, स्वच्छ व सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से खाद्य पदार्थों के निर्धारित मापदंडों की जांच के लिए कुलसचिव डॉ. विजय कुमार के नेतृत्व में उच्च स्तरीय कमेटी ने विवि के केफेटेरिया तथा शिक्षण खंड-8 स्थित चाय की दुकानों का औचक निरीक्षण किया।
कमेटी में कुलपति के तकनीकी सलाहकार (एचआरएम) प्रो. संदीप राणा, चीफ वार्डन गर्ल्स प्रो. सुजाता सांघी, डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर प्रो. मुकेश कुमार शर्मा, सामान्य शाखा के उपकुलसचिव शिवदयाल रंगा व अधीक्षक सतपाल सिंह शामिल रहे।
कुलसचिव डॉ. विजय कुमार ने कहा कि विवि की स्वास्थ्य व स्वच्छता संबंधित मापदंडों को लेकर उच्च स्तरीय पहचान है, जिसे बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। इसके लिए दुकान संचालकों को उचित दिशा निर्देश दिए गए। संचालकों से कहा गया कि वे दुकानों के आस-पास सफाई का विशेष ध्यान रखें तथा कुर्सियां व्यवस्थित तरीके से रखी होनी चाहिए। केवल वही खाद्य पदार्थ दुकानों पर रखें, जिनको रखने की अनुमति हो। दुकानों पर प्रत्येक सामान की रेट लिस्ट अवश्य लगी हो, ताकि विद्यार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। कमेटी द्वारा खाद्य पदार्थों की एक्सपायरी डेट भी चेक की गई। कुलसचिव ने इस दौरान विद्यार्थियों से भी बातचीत की।

Girish Saini 

