जीजेयू ने शुरू किया प्रवेश जागरूकता अभियान, विद्यार्थियों को दी उच्च शिक्षा के अवसरों की जानकारी

जीजेयू ने शुरू किया प्रवेश जागरूकता अभियान, विद्यार्थियों को दी उच्च शिक्षा के अवसरों की जानकारी

हिसार, गिरीश सैनी। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विवि के सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन (सीडीओई) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश जागरूकता अभियान शुरू किया है। कुलपति प्रो. विजय कुमार के निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत सीडीओई की टीमों ने हिसार के विभिन्न शिक्षण संस्थानों का दौरा कर विद्यार्थियों को ओडीएल एवं ऑनलाइन कार्यक्रमों की जानकारी दी।

सीडीओई निदेशक प्रो. खुजान सिंह के नेतृत्व में टीम ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, हिसार में विद्यार्थियों से संवाद किया। वहीं अन्य टीमों ने डीएन कॉलेज, राजकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय और प्रयास अकादमी सहित विभिन्न संस्थानों में प्रवेश प्रक्रिया, पाठ्यक्रमों और दूरस्थ शिक्षा के अवसरों की जानकारी साझा की।

इस दौरान बीए, बीकॉम, एमबीए, एमकॉम, एमसीए, एमए हिंदी-अंग्रेजी, एमएससी गणित और मास कम्युनिकेशन सहित स्नातक एवं स्नातकोत्तर कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। रोजगारपरक कौशल विकास पर विशेष जोर देते हुए डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशंस, डाटा साइंस, एआई, साइबर सिक्योरिटी, बिजनेस एनालिटिक्स, बैंकिंग एंड फाइनेंस, फाइनेंशियल मार्केट और सप्लाई चेन एनालिटिक्स जैसे पाठ्यक्रमों से अवगत कराया गया। सीडीओई के अनुसार एचकेसीएल के सहयोग से 32 ऑनलाइन कौशल विकास पाठ्यक्रम भी उपलब्ध हैं।