जीजेयू ने विभिन्न कोर्सेज में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई

जीजेयू ने विभिन्न कोर्सेज में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई

हिसार, गिरीश सैनी। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विवि द्वारा कुछ कोर्सों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ाई गई है। एमएससी ज्योग्राफी में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 10 जुलाई तक बढ़ा दी गई है। इसके अलावा, सभी एमटेक कोर्सों सहित एमए हिंदी, एमए मास कम्युनिकेशन, बीए-बीएड (आईटीईपी), बीएससी-बीएड (आईटीईपी), बैचलर ऑफ मेडिकल रेडियोलॉजी एंड इमेजिंग टेक्नोलॉजी तथा इंटीग्रेटेड बीए-एमए भगवदगीता कोर्सों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 20 जुलाई कर दी गई है। कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।

डीन एकेडमिक अफेयर्स, प्रो. योगेश चाबा ने बताया कि इसके अतिरिक्त एमए मास कम्युनिकेशन कोर्स में दाखिले के लिए 10 जुलाई 2026 को निर्धारित प्रवेश परीक्षा नहीं होगी। एमए मास कम्युनिकेशन कोर्स में दाखिला अब शैक्षणिक मेरिट के आधार पर किया जाएगा। काउंसलिंग शेड्यूल एवं अन्य विस्तृत जानकारी विवि वेबसाईट gjust.ac.in पर उपलब्ध है।