एमडीयू में गीता संवाद कार्यक्रम आज, गीता मनीषी ज्ञानानंद महाराज होंगे मुख्य वक्ता
रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू में विद्यार्थियों को श्रीमद्भगवद्गीता के जीवन-दर्शन एवं भारतीय ज्ञान परंपरा से परिचित कराने के उद्देश्य से 10 सितंबर को गीता संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में गीता मनीषी ज्ञानानंद महाराज बतौर मुख्य वक्ता विद्यार्थियों एवं विवि समुदाय को संबोधित करेंगे।
डीन, स्टूडेंट्स वेलफेयर प्रो. सपना गर्ग ने बताया कि इस कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 11 बजे राधाकृष्णन सभागार में होगा। छात्र कल्याण विभाग एवं भारतीय ज्ञान प्रणाली केंद्र, एमडीयू द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में गीता के जीवन में महत्व, मन की शांति, सकारात्मक सोच तथा परिस्थितियों में सही निर्णय लेने जैसे विषयों पर विचार-विमर्श होगा।

Girish Saini 

