स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में घोस्ट टीम अव्वल, दिया ने जीता एकल वर्ग
बीएमयू में 14 टीमों और सात एकल प्रतिभागियों ने पेश किए तकनीकी समाधान
रोहतक, गिरीश सैनी। बाबा मस्तनाथ विवि, अस्थल बोहर में आयोजित स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन-2026 के आंतरिक चरण में घोस्ट टीम ने प्रथम, मल्टीवर्स ने द्वितीय और एयरटेक स्क्वाड ने तृतीय स्थान हासिल किया। एकल प्रतिभागी वर्ग में दिया प्रथम, फैजा द्वितीय और मनीषा तृतीय रहीं। प्रतियोगिता में 14 टीमों और सात एकल प्रतिभागियों ने सामाजिक एवं तकनीकी समस्याओं के समाधान पर आधारित नवाचार प्रस्तुत किए।
कुलपति प्रो. बी.एम. यादव के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रम में कुलसचिव प्रो. विनोद शर्मा ने विद्यार्थियों को नई तकनीकों से अपडेट रहने और तकनीकी ज्ञान का उपयोग वास्तविक समस्याओं के समाधान में करने के लिए प्रेरित किया। इंजीनियरिंग संकाय के अधिष्ठाता प्रो. मुकेश सिंगला ने हैकाथॉन की कार्यप्रणाली और विभिन्न चरणों की जानकारी दी। निर्णायक मंडल में डॉ. मनोज कुमार, डॉ. ब्रह्मप्रकाश और डॉ. प्रवीण भट्ट शामिल रहे।

Girish Saini 

