रक्तदान के लिए आगे आए आमजनः कुलपति डॉ. एच.के. अग्रवाल

राज्यपाल के जन्मदिन पर पीजीआईएमएस में रक्तदान शिविर, 82 यूनिट एकत्रित।

रक्तदान के लिए आगे आए आमजनः कुलपति डॉ. एच.के. अग्रवाल

रोहतक, गिरीश सैनी। हरियाणा के राज्यपाल और विवि कुलाधिपति प्रो. असीम कुमार घोष के जन्मदिन पर पीजीआईएमएस, रोहतक की चौ. रणबीर सिंह ओपीडी में वीरवार को यूथ रेड क्रॉस, यूएचएस द्वारा एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि, पं. भगवत विद्या शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विवि के कुलपति डॉ. एच.के. अग्रवाल ने शिविर का शुभारंभ किया।

कुलपति डॉ. अग्रवाल ने रक्तदान महत्वपूर्ण कार्य बताते हुए आमजन का आह्वान किया वे रक्तदान के लिए आगे आएं। उन्होंने कहा कि रक्तदान न केवल मरीजों की जान बचाता है, बल्कि ये समाज के लिए भी एक अहम योगदान है। कुलपति

ने राज्यपाल एवं कुलाधिपति प्रो. असीम कुमार घोष को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनका नेतृत्व और मार्गदर्शन विवि के लिए हमेशा प्रेरणादायक रहा है।

कुलसचिव डॉ. रूप सिंह ने कहा कि रक्तदाताओं का सम्मान करना चाहिए। निदेशक डॉ. एस.के. सिंघल ने कहा कि हमें हर तीन माह के बाद रक्तदान करते रहना चाहिए, इससे हमारा शरीर स्वस्थ रहता है। उन्होंने कहा कि संस्थान मरीजों के लिए रक्त की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। ब्लड बैंक विभागाध्यक्ष डॉ गजेंद्र सिंह ने बताया कि रक्तदान कैंप में डॉ आशना, मनोज, सुमन, बाला देवी, रेखा ,कमलेश, सुनीता, भारत की टीम ने लगभग 82 यूनिट रक्त एकत्रित किया।

जनसंपर्क विभाग के इंचार्ज डॉ. वरुण अरोड़ा ने बताया कि सभी रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।  किया और उन्हें प्रमाण पत्र दिए गए।