सांपला नगर पालिका चुनाव के लिए सामान्य पर्यवेक्षक एवं पुलिस पर्यवेक्षक नियुक्त
रोहतक, गिरीश सैनी। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सचिन गुप्ता ने बताया कि सांपला नगर पालिका के सामान्य चुनाव के लिए हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा सामान्य पर्यवेक्षक एवं पुलिस पर्यवेक्षक नियुक्त किये गए है। नगर पालिका के सामान्य चुनाव के लिए आगामी 10 मई को मतदान होगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगर पालिका सांपला के सामान्य चुनाव के लिए यमुनानगर के अतिरिक्त उपायुक्त कम जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी नवीन कुमार आहूजा को सामान्य पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं, सिरसा के एएसपी फैसल खान को नगर पालिका आम चुनाव के लिए पुलिस पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है, जो 24 अप्रैल को रोहतक पहुंचेंगे।

Girish Saini 

