सैनी धर्मशाला, चमनपुरा की कार्यकारिणी का आम चुनाव 12 जुलाई को

एडवोकेट रामनारायण सहित दो पैनल चुनाव मैदान में।

सैनी धर्मशाला, चमनपुरा की कार्यकारिणी का आम चुनाव 12 जुलाई को
एडवोकेट रामनारायण सैनी।

रोहतक, गिरीश सैनी। स्थानीय चमनपुरा स्थित सैनी धर्मशाला की कार्यकारिणी के आम चुनाव की प्रक्रिया के तहत रविवार को नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन एडवोकेट रामनारायण सैनी ने अपने पूरे पैनल सहित नामांकन दाखिल किया। उनके पैनल के सभी प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल करने से पहले स्थानीय प्रेम नगर चौक स्थित हनुमान मंदिर में माथा टेक कर विधिवत पूजा-अर्चना की और समाज की सुख-समृद्धि, भाईचारे की मंगल कामना की।

चुनाव अधिकारी करम सिंह ने बताया कि सैनी धर्मशाला, चमनपुरा की कार्यकारिणी के आम चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने का रविवार को अंतिम दिन था। नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 10 जून है और उसी दिन दोपहर बाद चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। मतदान 12 जुलाई को प्रातः 10.0 से सायं 4.00 बजे तक होगा और चुनाव के तुरंत बाद परिणाम घोषित किया जाएगा।

नामांकन दाखिल करने वाले रामनारायण सैनी एडवोकेट पैनल में प्रधान पद के लिए एडवोकेट रामनारायण सैनी, उप-प्रधान जय भगवान सैनी, सचिव मनोज सैनी, सह-सचिव शिव नारायण सैनी, कोषाध्यक्ष जीत सिंह सैनी तथा कार्यकारिणी सदस्य - रमेश सैनी व सुखबीर सैनी शामिल हैं। एडवोकेट रामनारायण सैनी ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि सैनी धर्मशाला को सामाजिक संस्कार व गतिविधियों का एक आदर्श केंद्र बनाना है।

नामांकन दाखिल करने वाले दूसरे पैनल में प्रधान पद के लिए रामफल सैनी, उप-प्रधान धनराज सैनी, सचिव धर्मबीर, सह-सचिव सुनील कपूर, कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार तथा कार्यकारिणी सदस्यों में टिंकू सैनी व महेंद्र शामिल हैं।