जीसीडब्ल्यू रोहतक ने जीता इंटर कॉलेज महिला टेबल टेनिस खिताब
रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू खेल परिसर में आयोजित अंतर महाविद्यालय महिला टेबल टेनिस प्रतियोगिता (2026-27) में जीसीडब्ल्यू रोहतक चैंपियन बना। शुक्रवार को हुए फाइनल मुकाबले में जीसीडब्ल्यू ने एमकेजेके कॉलेज रोहतक को हराकर खिताब जीता।
तीसरे स्थान के मुकाबले में टीका राम गर्ल्स कॉलेज, सोनीपत ने यूटीडी, एमडीयू को पराजित किया। एमडीयू के खेल निदेशक कुलताज सिंह ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को बधाई दी। उन्होंने महिला खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं एवं अवसर उपलब्ध कराने के लिए विवि की प्रतिबद्धता दोहराई। पुरस्कार वितरण समारोह में विजेताओं के सम्मानित किया गया।

Girish Saini

